पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मनमानी बिजली बिल उपभोक्ताओं को झटका दे रहे

मनमानी बिजली बिल उपभोक्ताओं को झटका दे रहे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिजलीबिलों को लेकर उपभोक्ताओं को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इन दिनों बिल सुधराने के लिए लंबी कतार लग रही है। रहवासियों ने बताया कि रीडिंग लेने वाले समय पर देखने नहीं आते हैं। इस वजह से हर बार बिल सुधराने की समस्या बनती है। घाटी मोहल्ले के सोनू सरदार ने बताया कि इस बार तो आंकलित खपत का बिल दे दिया। इससे सभी को दिक्कत हो रही है। उपभोक्ताओं ने जिम्मेदारों से व्यवस्था में सुधार की मांग की है। बिजली कंपनी के एई एस.के. यादव ने बताया कि उपभोक्ताओं को सही बिल दिए जा रहे हैं। यदि किसी की दिक्कत होती है तो लाइनमेन को भेज कर दिखवाते भी है।

यहांभी हो रहे परेशान- नागदाक्षेत्र के गांव हिडी के रहवासी भी बिजली के बिलों के लेकर परेशान है। ग्राम के फूंदासिंह ने बताया कि पिछले माह पूर्ण बिल जमा करने के बाद भी इस बार तीन हजार रुपए का बिल दे दिया। नेपालसिंह ने बताया कि कर्मचारी जब रीडिंग ले गए थे, तब 35 लिखी थी। लेकिन बिल में 350 हो गई। ऐसे में कैसे भुगतान करें कुछ समझ नहीं आता।

बिल दुरूस्त कराने कतार में खडे उपभोक्ता। फोटो-हिमांशु जेम्स