पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विश्वकर्मा जयंती पर निकला चल समारोह, जगह जगह स्वागत

विश्वकर्मा जयंती पर निकला चल समारोह, जगह-जगह स्वागत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विश्वकर्मा जयंती पर निकला चल समारोह, जगह-जगह स्वागत

महिदपुररोड. कस्बेमें विश्वकर्मा समाज द्वारा 17 सितंबर को विश्वकर्मा जयंती बड़ी धूमधाम के साथ मनाई गई। इस मौके पर श्रीराम मंदिर बस स्टैंड पर सुबह 8 बजे से हवन पूजन प्रारंभ हुआ। जहां समाजजनों ने विश्वकर्मा जी के 108 नामों की आहुति हवन कुंड में दी। चल समारोह मंदिर परिसर से 10 बजे विश्वकर्मा जी की झांकी के साथ शुरू हुआ। चल समारोह में धर्म ध्वजा लेकर सांई मंदिर के पुजारी महंत रमेशदास बैरागी सबसे आगे चल रहे थे। बग्घी में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित की गई थी। बग्घी के पीछे विश्वकर्मा जी की झांकी नगरवासियों का मन मोह रही थी। डीजे पर नाचती युवाओं की टोली गुलाल की होली खेलते हुए चल समारोह को होली का रंग दे रही थी। चल समारोह पर पुष्प वर्षा करते हुए कस्बे में जगह-जगह समाज जनों द्वारा पूजा-अर्चना के साथ स्वागत किया। पोरवाल समाज के ब्रजमोहन कारा द्वारा जैन मंदिर के समक्ष पूजा अर्चना कर स्वागत किया गया। चल समारोह कस्बे के सब्जी मार्केट, पोस्ट ऑफिस चौराहा, नागदा तिराहा, विष्णु मंदिर मार्ग, शुगर मिल चौराहा, शिवाजी नगर होता हुआ फिर मंदिर परिसर पहुंचा। जहां पर महाआरती के बाद भंडारे का आयोजन भी किया गया। चल समारोह में समाज के वरिष्ठ बालकृष्ण विश्वकर्मा, प्रभू लाल सांकला, बद्रीलाल पांचाल, अमृतलाल पांचाल, बद्रीलाल विश्वकर्मा, रामलाल पांचाल, अंबाराम पांचाल, हरीश विश्वकर्मा, बालमुकंद मिस्त्री, गोविंद मिस्त्री, देवीलाल मिस्त्री सहित युवा एवं महिलाओं ने भाग लिया।