तीसरे दिन भी बैंकों में लिंक बंद रही
तीसरे दिन भी बैंकों में लिंक बंद रही
भास्कर संवाददाता | नागदा
भारतीयदूरसंचार विभाग की लापरवाही के चलते तीसरे दिन भी शहर की राष्ट्रीयकृत बैंकों में लिंक बंद रही और हजारों उपभोक्ता परेशान होते रहे। शनिवार शाम बीएसएनएल विभाग की एफटीएच नेट केबल से जोड़ने वाली कनेक्टिवटी केबल खराब होने से भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा, सिटी शाखा, यूको बैंक बैंक ऑफ इंडिया में लिंक फेल हो गई थी। सोमवार को बैंक खुलते ही उपभोक्ता पहुंचे, लेकिन लिंक फेल होने के कारण उन्हें वापस लौटना पड़ा, यह सिलसिला बीते तीन दिनों से जारी है। उपभोक्ता बैंक तो पहुंच रहे है, लेकिन लिंक फेल होने से उनके कार्य हो ही नहीं पा रहे हैं। यहां तक की लिंक फेल होने से एटीएम ने भी साथ छोड़ दिया और लोगों को राशि निकालने के लिए भी परेशान होना पड़ा।