पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गरबे की तैयारी में प्रतियोगी जुटे, रिहर्सल जारी

गरबे की तैयारी में प्रतियोगी जुटे, रिहर्सल जारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गरबे की तैयारी में प्रतियोगी जुटे, रिहर्सल जारी

नागदा.शक्तिकी भक्ति के उत्सव नवरात्रि में जहां उपासना में भक्त लीन रहेंगे। वहीं इन दिनों गरबा प्रतियोगिता में शामिल होकर उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन करने का जज्बा शहर में अभी से दिखाई देने लगा है। प्रतियोगी गरबा की नई स्टेप सीखने के लिए डांस एकेडमी कोरियोग्राफर के पास प्रशिक्षण के लिए पहुंचने भी लगे हैं। राज डांस एकेडमी के राजसिंह पंवार ने बताया नवरात्रि में शहर के विभिन्न गरबा पंडालों में प्रतियोगिता का आयोजन होता है। प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन कर पुरस्कार जीतने के लिए अधिकतर प्रतियोगी डांस गरबा स्टेप सीखने पहुंच रहे हैं। विशेषकर गुजराती गरबा की पारंपरिक धुनों पर प्रस्तुतियों की तैयारी के साथ वे धार्मिक हालीवुड बीट्‌स को मिक्स कर ग्रुप गरबा डांस एकल नृत्य की तैयारी करा रहे हैं।