पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिंदुओं के अलावा अन्य धर्मों के लोगों को गरबा पंडालों में प्रवेश नहीं दे

हिंदुओं के अलावा अन्य धर्मों के लोगों को गरबा पंडालों में प्रवेश नहीं दे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिंदुओं के अलावा अन्य धर्मों के लोगों को गरबा पंडालों में प्रवेश नहीं दे

भास्कर संवाददाता | नागदा

गरबापंडालों में हिंदू धर्म के अलावा अन्य धर्मों के लोगों के प्रवेश पर पाबंदी लगाने की मांग विहिप बजरंग दल ने की है। बुधवार को मीडिया में जारी बयान में हिंदूवादी संगठनों ने बताया कि जो लोग भगवान में आस्था नहीं रखते उन्हें माता के दरबार में प्रवेश करने की अनुमति भी नहीं दी जाना चाहिए। बजरंग दल के प्रखंड संयोजक मोनू ठक्कर ने बताया कपल गरबे का आयोजन पूर्ण रूप से हिंदुओं की उपासना का पर्व है, जो हिंदू धर्म के रीति रिवाजों को नहीं मानता, ऐसे धर्म के लोगों को गरबा आयोजन पंडालों में प्रवेश भी वर्जित करें। ऐसे लोगों को रोकने के लिए विहिप ने एक टीम का गठन भी किया है। जो शहरभर के गरबा आयोजनों पर नजर रखेगा। इसे लेकर बुधवार को आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया है। बैठक में विहिप के विभाग मंत्री संतकुमार शर्मा, जिलाध्यक्ष भेरूलाल टांक, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश खंडेलवाल, प्रखंड मंत्री अजय जाटवा, मेहरबान सिंह, कालू छपरी, संदीप कछावा, गजेंद्र जैन, हेमू, चंदेल, हरिसिंह आदि उपस्थित रहे।

शहीदभारती को आज श्रद्धांजलि देंगे

नागदा | मार्क्सवादीकम्युनिस्ट पार्टी द्वारा गुरुवार शाम 7 बजे पार्टी कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएगी। इस दौरान पार्टी सदस्यों द्वारा शहीद कॉमरेड भैरव भारती को श्रद्धांजलि दी जाएगी। आयोजन को सफल बनाने का अनुरोध मुलायम सिंह, सत्यनारायण, लालचंद्र, लल्लनप्रसाद, भूपेंद्रसिंह आदि ने किया है। जानकारी सचिव अमृतलाल कामरेड ने दी।