पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दल ने 9 लोगों पर जुर्माना किया

दल ने 9 लोगों पर जुर्माना किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दल ने 9 लोगों पर जुर्माना किया

नागदा.अमानकपॉलीथिन का उपयोग करने नालियों में कचरा फेंकने पर नपा दल ने 9 लोगों पर जुर्माना किया है। दल प्रभारी कुशल धोलपूरे ने बताया कि नपाध्यक्ष शोभा गोपाल यादव, सीएमओ आर.के. जैन स्वास्थ्य निरीक्षक सतीशचंद्र त्रिवेदी के निर्देश पर दल द्वारा शहर को स्वच्छ पॉलीथिन मुक्त रखने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। बुधवार को पोरवाल दूध डेयरी अग्रवाल किराना स्टोर्स पर अमानक पॉलीथिन का उपयोग करने पर 200 रुपए जुर्माना किया गया। इसी तरह दुर्गाशंकर, संतोष, नम्रता वस्त्रालय, ब्यूटी पैलेस, सकलेचा किराना स्टोर्स, रामीबाई फेशन टेलर पर कचरा फेंकने पर प्रति व्यक्ति 50 रुपए का जुर्माना किया गया। दल में पिंटू कल्याणे, संदीप पारोसिया, राहुल, राजेश, अजय, रवि शामिल थे।

बाढ़पीड़ितों के लिए भाजयुमो ने चलाया अभियान

नागदा.जम्मूकश्मीर में प्राकृतिक आपदा में पीड़ित लोगों की सहायता के लिए भायजुमो ने बुधवार को अभियान चलाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने टूटियाखेड़ी, रजला, बेरछा, बनवाड़ा, अलसी, कलसी सहित कई गांव पहुंचकर राशि एकत्रित की। इस मौके पर मंडी अध्यक्ष हरिसिंह गुर्जर, मोर्चा मंडल अध्यक्ष भूपेंद्रसिंह राणावत, मंडल महामंत्री भारत निंबोला, उपाध्यक्ष जीवनसिंह पंवार, अशोक शर्मा, कोषाध्यक्ष देवेंद्रसिंह बनवाड़ा, दशरथसिंह पंवार, युवा नेता नरेंद्रप्रतापसिंह चौहान, मुकेश पांचाल, जितेंद्र शर्मा, अरुण शर्मा, शिवपालसिंह, हेमंतसिंह आदि मौजूद थे। इसी तरह भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सीमा ठाकुर के नेतृत्व में महिलाओं ने स्वेटर, शाल, सूट, कंबल, दवाई आदि सामान उज्जैन कार्यालय पहुंचाया। इस मौके पर सुमन शर्मा, उर्मिला डांगरा, माया शर्मा, स्नेहलता तोषाण, रितु पांडेय, उषा गुर्जर, दीप नाहर, राजकुमारी, सुनीता गुप्ता, प्रेमलता, सुनीता पोरवाल, मधु शेखावत आदि मौजूद थीं।

चारवार्डों में भायजुमो की बैठक हुई

नागदा.भाजयुमोद्वारा 21 सितंबर को आयोजित युवा सम्मेलन को लेकर गुरुवार को मोर्चा ने वार्ड नंबर 3,24, 25 31 में बैठक आयोजित की। मोर्चा मंडल अध्यक्ष सीएम अतुल के नेतृत्व में हुई बैठक में मुख्य वक्ता भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मेश जायसवाल, नपा उपाध्यक्ष सज्जनसिंह शेखावत, भाजयुमो महामंत्री हरीश अग्रवाल ने शासन द्वारा युवा वर्ग के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर मोतीलाल,