पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस तीसरे आरोपी की तलाश में

पुलिस तीसरे आरोपी की तलाश में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस तीसरे आरोपी की तलाश में

भास्कर संवाददाता. नागदा | उज्जैन-नागदाबीओटी मार्ग पर राहगीर के साथ लूट करने वाले आरोपियों से रिमांड के दौरान बिरलाग्राम पुलिस ने कुछ सामान बरामद किया है। पुलिस अब मामले में तीसरे आरोपी की तलाश कर रही है। जांचकर्ता अमृत टिग्गा ने बताया इंदौर निवासी अनिल बंटी को प्रोटेक्शन वारंट पर उज्जैन से लाकर न्यायालय में पेश किया गया था, जहां से दो दिन के रिमांड पर आरोपियों को सौंपा गया था। पूछताछ के बाद आरोपियों से मोबाइल चांदी की पोची बरामद कर ली गई है। आरोपियों से सोने की बाली तीसरे आरोपी गोपाल की जानकारी ली जा रही है। गौरतलब है कि 1 अगस्त को पाटयाखेड़ी इंगोरिया थाना निवासी मोहन से एक बाइक पर आए तीन लोगों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था।

जंपरटूटने से बिजली बंद- उन्हेल| विद्युतवितरण कंपनी की अव्यवस्था के चलते मंगलवार को अघोषित कटौती के कारण लोग परेशान हुए। सोमवार शाम रामोला मंदिर के निकट विद्युत तार टूटने से सप्लाई बाधित हुई थी। मंगलवार को जंपर टूटने से दोबारा यही स्थिति बनी। लोगों का कहना था कि मैंटेनेंस के नाम पर आए दिन कटौती करने से बिजली आधारित व्यवसाय तो प्रभावित होते ही हैं। गृहिणियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।