मारपीट कर सात हजार रुपए छीने
मारपीट कर सात हजार रुपए छीने
भास्कर संवाददाता | नागदा
रंजिशको लेकर एक व्यक्ति के साथ दो लोगों ने मारपीट कर 7 हजार रुपए छीनकर ले गए। बिरलाग्राम पुलिस के मुताबिक मालाखेड़ी निवासी अंतरसिंह पिता भेरुसिंह के साथ मेवरलाल समरथ नामक व्यक्ति ने रंजिश को लेकर मारपीट की। साथ ही उसके पास से 7 हजार रुपए छीनकर ले गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर प्रकरण दर्ज किया है।
बालिकाका अपहरण किया
नागदा | एकनाबालिग को अज्ञात व्यक्ति बहलाकर ले गया। मंडी पुलिस के मुताबिक पाड़ल्या कलां निवासी 15 वर्षीय नाबालिग को गत शुक्रवार को अज्ञात व्यक्ति बहलाकर ले गया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया है।
छहहजार का जुआ पकड़ा
नागदा | मंडीपुलिस ने दबिश देकर आरोपियों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया है। मंडी पुलिस के मुताबिक मुक्तेश्वर महादेव मंदिर के पास से जुआ खेलते चंबल सागर मार्ग निवासी सईद जबरन कॉलोनी निवासी आजाद को गिरफ्तार किया है। वहीं एक आरोपी नन्नू फरार हो गया। पुलिस ने 6300 रुपए ताशपत्ती जब्त कर आरोपियों पर प्रकरण दर्ज किया है।