पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नपा ने दूसरे दिन भी अतिक्रमण हटवाया

नपा ने दूसरे दिन भी अतिक्रमण हटवाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
न्यूज़ इनबॉक्स

नपा ने दूसरे दिन भी अतिक्रमण हटवाया

नागदा.नपाने दूसरे दिन मंगलवार को भी अतिक्रमण हटाने की मुहिम चलाई। टीम ने बद्रीविशाल मंदिर की गली, एमजी रोड सहित बाजार की अन्य सड़कों नालियों पर व्यापारियों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटवाया। साथ ही व्यापारियों को हिदायत दी कि मुहिम लगातार चलेगी और अगली बार अतिक्रमण मिलने पर सामान जब्त किया जाएगा। वहीं टीम ने कुछ स्थानों से सामान जब्त भी किया।

सार्वजनिकशौचालय निर्माण के लिए ज्ञापन सौंपा

नागदा.शहरके वार्ड क्रमांक 1 जूना नागदा में सार्वजनिक शौचालय निर्माण करने की मांग का ज्ञापन जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष निशा चौहान के नेतृत्व में मंगलवार को महिलाओं ने तहसीलदार ममता पटेल को सौंपा। महिलाओं ने बताया गांवों में मर्यादा अभियान के तहत शौचालय का निर्माण किया जा रहा है, लेकिन जूना नागदा क्षेत्र में एक भी सार्वजनिक शौचालय नहीं है। इससे खासतौर से महिलाओं को परेशान होना पड़ता है। महिलाओं ने शासन की योजना के तहत जूना नागदा में शौचालय निर्माण करवाने की मांग की। इस मौके पर जमनाबाई, श्यामूबाई, गट्टाबाई, लीलाबाई, सीताबाई, रामकन्याबाई, मांगूबाई, विष्णुबाई, संजू बाई, सौरमबाई, रेशमबाई, सुगनबाई, सजनबाई, गीताबाई, ललिता, कलाबाई, जानीबाई, धुलीबाई, राधाबाई, संतोषबाई, संध्याबाई, कस्तूराबाई, रसनाबाई, मंजूबाई, भागवंताबाई, कमलाबाई, शिवकन्या, सुमित्रा आदि मौजूद थीं।

कांग्रेसकी जीत पर निकाली रैली

नागदा.गुजरात,राजस्थान के उपचुनावों में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत पर मंगलवार को युकां किसान कांग्रेस ने खुशी मनाई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने वाहन रैली पाडल्या रोड स्थित आर्य मैरिज गार्डन से निकाली जो शहर के प्रमुख मार्गो से होती हुई कन्याशाला चौराहे पर पहुंची। यहां कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की। इस दौरान किसान कांग्रेस के महामंत्री बसंत मालपानी ने कहा कि जनता ने सांप्रदायिक ताकतों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। इस दौरान आगामी नगरीय निकाय चुनाव में भी कांग्रेस का परचम लहराने की बात कही। युकां विस उपाध्यक्ष कमल आर्य, दिलीप फतरोड, रामकिशोर भाटी, वीरेंद्र मालपानी, इंदर आंजना, लक्की कुमावत, गंगापुरी गोस्वामी, कल्लू चौधरी, विजय आंजना, अंतरसिंह आंजना, मुकेश गोस्वामी, हित्तू शुक्ला आदि मौजूद थे।

मड़ावदामें भी जीत पर जश्न मनाया- मड़ावदा.गुजरात राजस्थान में