पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रात 12 बजे : प्रदर्शन कर सुरक्षाकर्मी गेट से लौटे

रात 12 बजे : प्रदर्शन कर सुरक्षाकर्मी गेट से लौटे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिक्यूरिटी इंचार्ज द्वारा अभद्रता करने पर भड़के सिक्यूरिटी गार्ड

नागदा| मंगलवाररात 11 बजे लैंक्सेस उद्योग के श्रमिक हड़ताल पर उतर गए। हड़ताल का कारण उद्योग के सिक्यूरिटी इंचार्ज द्वारा सिक्यूरिटी गार्ड के साथ अभद्रता करना बताया जा रहा है। सिक्यूरिटी गार्ड हरिराम सेन सोमवार को ड्यूटी रहे थे। लेकिन उद्योग के सुरक्षा अधिकारी राजीव उमालकर उन्हें ड्यूटी चार्ज दिए बगैर काम करवा रहे थे। लगभग 1 घंटे तक उद्योग पर एक दर्जन से अधिक सुरक्षाकर्मियों ने हंगामा किया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे सिक्यूरिटी हेड देवेंद्र धामी ने सुरक्षाकर्मियों को समझाइश देकर बुधवार सुबह विवाद का पटाक्षेप करने का भरोसा दिलाया। इसके बाद रात 12 बजे प्रदर्शन कर रहे सुरक्षाकर्मी गेट से लौट गए।

उद्योग गेट पर नारेबाजी करते सिक्यूरिटी गार्ड से चर्चा करते हेड धामी।