- Hindi News
- गरबा में मोबाइल से फोटो शूटिंग पर रोक लगाए
गरबा में मोबाइल से फोटो शूटिंग पर रोक लगाए
गरबा में मोबाइल से फोटो शूटिंग पर रोक लगाए
नागदा. शहरके अग्रणी आराधना कपल गरबा ग्रुप ने मंगलवार शाम आदित्य विद्या मंदिर स्कूल परिसर में गरबा प्रतियोगियों की बैठक आयोजित की। इसमें ग्रुप सदस्यों ने प्रतियोगियों से विचार-विमर्श कर आयोजन को सफल बनाने के लिए सुझाव भी आमंत्रित किए। बैठक में बड़ी संख्या में उपस्थित महिला प्रतियोगियों युवतियों ने बताया कि गरबे के दौरान दर्शक वर्ग में शामिल कुछ लोग मोबाइल में फोटो वीडियो रिकॉर्डिंग करते हैं। इससे वह सहज रूप से खेल का प्रदर्शन नहीं कर पाती हैं। वर्तमान दौर में इसका दुरुपयोग भी देखने को मिला है, ऐसे में गरबे के दौरान ऐसे लोगों पर अंकुश लगाया जाए। साथ ही प्रतियोगियों ने रात 12 बजे तक गरबा समाप्त करने का सुझाव भी दिया, ताकि उनके दूसरे दिन के काम भी सुचारू ढंग से पूर्ण हो सके। बैठक में अतुल शर्मा, वीरेंद्र मालपानी, कमल आर्य, सचिन कटियार, बब्बू राठी, आदित्य गगरानी, विवेक पोरवाल, संदीप पोरवाल, हित्तु शुक्ला, सौरभ भंडारी, प्रतीक चपलोत आदि उपस्थित रहे। बैठक में ग्रुप के वरिष्ठ सदस्या प्रीति कमलेश जायसवाल ने भी मार्गदर्शन दिया।