पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वार्ड वार्ड में लाउड स्पीकर लगाकर नपा देगी योजनाओं की जानकारी

वार्ड-वार्ड में लाउड स्पीकर लगाकर नपा देगी योजनाओं की जानकारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शासनकी योजनाओं के प्रति जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से नपा परिषद ने शहर के वार्ड-वार्ड में लाउड स्पीकर लगाने का निर्णय लिया है। नपाध्यक्ष शोभागोपाल यादव ने मंगलवार को मीडिया के समक्ष इस योजना का खुलासा करते हुए बताया कई बार जानकारी का अभाव अथवा कम पढे़-लिखे होने के कारण पात्र लोग सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने से वंचित रह जाते हैं। ऐसी भी शिकायतें मिलती हैं कि कुछ बिचौलिए लोगों के भोलेपन का फायदा उठाकर उनसे योजना का लाभ दिलाने के लिए राशि भी ऐंठ लेते हैं और काम भी नहीं करते। वार्डों में लाउड स्पीकर पर लोगों को सही सूचना मिलने से इन सारी संभावनाओं पर विराम लगाया जा सकेगा।

नपामें रहेगा कंट्रोल- नपाध्यक्षने बताया वार्ड के साथ ही प्रमुख चौराहों पर लगाए जा रहे स्पीकर का कंट्रोल नपा से ही होगा। एक साथ एक ही समय पर सभी को त्वरित सूचना पहुंचाई जा सकेगी। इससे योजनाओं की जानकारी देने के लिए नपा द्वारा बार-बार प्रचार माध्यमों पर होने वाले खर्च में भी कटौती होने से इसका आर्थिक लाभ भी नपा को होगा।

जनतासे सीधा संवाद होगा- नपाध्यक्षके अनुसार काफी कोशिशों के बाद भी शहर की जनता से सीधा संपर्क नहीं हो पाता। इस योजना से जनता से सीधे रूबरू होने का मौका भी मिलेगा। जिन्हें कोई शिकायत होगी। उनकी समस्या के निराकरण की सूचना भी इस माध्यम से दी जा सकेगी।