पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गृह मंत्रालय ने अंग्रेजी में जानकारी दी

गृह मंत्रालय ने अंग्रेजी में जानकारी दी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गृह मंत्रालय ने अंग्रेजी में जानकारी दी

नागदा| हिंदीदिवस पर कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं, लेकिन शासन हिंदी की जगह अंग्रेजी में ही पत्र व्यवहार कर रही है। सामाजिक कार्यकर्ता सत्यनारायण उपाध्याय ने केंद्रीय गृह मंत्रालय में आवेदन भेजकर जानकारी मांगी थी। उसका जवाब गृह मंत्रालय ने अंग्रेजी में पत्र लिखकर भेजा है। उपाध्याय शासकीय विभागों में हिंदी भाषा अनिवार्य करने पर कई सालों से काली पट्टी बांधकर विरोध कर रहे हैं। उपाध्याय ने बताया कि सरकारी कार्यालयों में हिंदी को लागू कराने की जवाबदारी गृह मंत्रालय की है, लेकिन जब वहां के अधिकारी ही हिंदी में कार्य नहीं करते हैं तो अन्य विभागों में किस तरह हिंदी भाषा को अनिवार्य किया जा सकता है।

विश्वकर्माजयंती आज मनाई जाएगी-महिदपुररोड| कस्बेमें विश्वकर्मा समाज द्वारा 17 सितंबर को विश्वकर्मा जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई जाएगी। जयंती के दौरान श्रीराम मंदिर बस सटैंड से चल समारोह सुबह 8 बजे विश्वकर्माजी की झांकी के साथ प्रारंभ होगा। महाआरती के बाद सामजिक भंडारे का आयोजन भी होगा। जानकारी बालकृष्ण विश्वकर्मा, राजेश पांचाल, बद्रीलाल पांचाल ने दी।