- Hindi News
- समस्या हल नहीं होने पर आज से बांधेंगे काली पट्टी
समस्या हल नहीं होने पर आज से बांधेंगे काली पट्टी
नागदा| मप्रतृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ प्रांतीय निकाय के आह्वान पर चलाए जा रहे आंदोलन के तीसरे चरण में प्रदेश के सभी शासकीय अधिकारी कर्मचारी मंगलवार से काली पट्टी बांधकर काम करेंगे। तीन दिनों तक चलने वाले आंदोलन के दौरान कर्मचारी दोपहर लंच अवकाश में कार्यालय के बाहर नारेबाजी कर विरोध जताएंगे। संघ के तहसील अध्यक्ष मनोहर अखंड ने बताया संगठन द्वारा शासन से चर्चा करने के बाद भी शासन ने अब तक कर्मचारी हित में कोई निर्णय नहीं लिया है। जिस पर संघ ने यह निर्णय लिया है। आंदोलन में शामिल होने का अनुरोध गुरुदत्त जोशी, सुरेंद्र चंदन, घनश्याम शर्मा, हरचरण चावला, रमेशचंद्र वाडेला, अनिता लायल, नीतीश उपाध्याय, साबीर हुसैन, प्रहलाद अकोदिया, लता कोटंगले, हरिराम गेहलोत, श्रीराम मीणा, शंकर शर्मा, देवेंद्र दवे आदि ने किया है।