पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अभियान के तहत ग्रामीणों को कर रहे स्वच्छता के लिए प्रेरित

अभियान के तहत ग्रामीणों को कर रहे स्वच्छता के लिए प्रेरित

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वच्छत भारत मिशन के तहत ग्रामीणों को स्वच्छता प्रति जागरूक करने के लिए अधिकारी गांव पहुंच रहे है। बुधवार को स्वच्छ भारत मिशन की जिला प्रभारी व जिला पंचायत परियोजना अधिकारी कविता उपाध्याय ने ग्राम रतन्याखेड़ी पहुंची। उन्होंने गांव का दौरा कर पात्र परिवारों के यहां शौचालय बनाने के लिए पीसीओ किशनलाल राठौर, सचिव शेरसिंह पंवार, सरपंच प्रतिनिधि स्वाप्निक पंवार को निर्देशित किया। इस दौरान पूर्व सरपंच अर्जुनसिंह पंवार ने शासन के निर्देशानुसार जिन हितग्राहियों ने शौचालय बना लिए है। उन्हें प्रोत्साहन राशि दिलाने की मांग की। पंवार की बात पर जिला प्रभारी उपाध्याय ने जिन हितग्राहियों ने शौचालय बना लिए है उनकी कागजी कार्रवाई पूर्ण कर उन्हें भेजने के लिए सचिव को निर्देशित किया। सारे कागज देखने के बाद जिला पंचायत पांच दिन के भीतर हितग्राहियों के खाते में राशि जमा डाल देगी। इस मौके पर युकां ग्राम अध्यक्ष हिम्मतसिंह राठौर, भंवरसिंह, सुरेशसिंह पंवार आदि मौजूद थे।

शौच मुक्त करने के लिए ग्रामीणों को दिलाया संकल्प
ग्राम भाटीसुड़ा में ग्रामीणों में स्वच्छता का अलख जगाने के लिए गांव में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनप्रतिनिधियों सहित अलग-अलग विभागों के कर्मचारियों ने ग्रामीणों को शौचालय का प्रयोग करने की सलाह देते हुए शौच मुक्त करने का संकल्प दिलाया। इस मौके पर सचिव महेंद्रसिंह डोडिया, रोजगार सहायक रवि सेन, पटवारी रजनी यादव, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी रजनी गुजराती, सेवा सहकारी संस्था सचिव टीकमसिंह शाबिर खां, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता यशोदा मीणा, अंजुकुंवर, ए.एन.एम फ्लोरेंस परमार, शिक्षक रामलाल यादव, आशा सहयोगी माया शर्मा, आशा कार्यकर्ता माया परमार, सरपंच हिम्मतलाल चौधरी, पंच पुखराज बोहरा, रतनलाल परमार, मोहन, आजादसिंह पंवार, विक्रमसिंह पंवार, गोपाल गिरी, प्रहलाद परमार आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...