आठ लाख से बनने वाली सड़क का भूमिपूजन
नागदा | बुधवार को बसंत पैलेस के पीछे स्थित मारुति नगर में भूमिपूजन समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक दिलीपसिंह शेखावत, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम बंसल, नपाध्यक्ष अशोक मालवीय, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश धाकड़, सांसद प्रतिनिधि धर्मेश जायसवाल, पार्षद भूपेंद्र कौर खालसा, उपाध्यक्ष सज्जनसिंह शेखावत रहे। समारोह में अतिथियों ने मारुति नगर से लगाकर खड़े हनुमान मंदिर तक 8 लाख रुपए से बनने वाली सड़क का भूमिपूजन किया। इस मौके पर अजय अग्रवाल, कृष्णपाल चंद्रावत, विश्वजीतसिंह, बिट्टू यादव, पवन आदि मौजूद थे। संचालन अमनदीप खालसा ने किया। आभार वार्ड अध्यक्ष गरजीतसिंह मट्टू ने माना।