विरोध में सराफा एसोसिएशन ने दिया सांकेतिक धरना
दो लाख से अधिक के सोने-चांदी के आभूषण खरीदने पर ग्राहक से पेन कार्ड व बैंक जानकारी मांगने के केंद्र के नए नियम पर सराफा एसोसिएशन ने विरोध जताया है। शासन के नए नियम के खिलाफ बुधवार को सराफा व्यापारियों ने सराफा एसोसिएशन के बैनर तले सांकेतिक धरना दिया। इसमें व्यापारियों ने सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक आजाद चौक पर धरना देकर अपना आक्रोश जताते हुए उक्त नियम को वापस लेने की मांग की।
व्यापारियों का कहना था कि आमतौर पर ग्राहक बचत व निवेश के हिसाब से दो लाख रुपए से अधिक की खरीदी करता है। इसमें भी कई ग्राहक ऐसे होते हैं, जिनके पास पेन कार्ड उपलब्ध नहीं होता। ऐसे में अगर शासन यह नियम लागू ही करना चाहे तो आभूषण खरीदी की सीमा पांच लाख की जाए। अध्यक्षता नरेंद्र राठी ने की। धरने के दौरान कमलेश नागदा, वैभव कांठेड़, नरेश बुड़ावनवाला, जवाहर बोहरा, सुशील हिंगड़, प्रकाश हिंगड़, राजकुमार सोनी, मनीष सोनी, सुरेंद्र राठी, झमक राठी, विपिन बुड़ावनवाला, नितिन बुड़ावनवाला, निलेश चपलोत, संदीप कांठेड़, प्रदीप सोनी, आलोक जैन, कैलाश सोनी, भंवरलाल गांग आदि मौजूद थे।
धरने पर बैठे सराफा व्यापारी सदस्य।