पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वसंत पंचमी पर होगी कविताओं की बौछार

वसंत पंचमी पर होगी कविताओं की बौछार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागदा | वसंत पंचमी पर आगामी 13 फरवरी को जीवदया मानव सेवालय में कविताओं की बौछार होगी। विश्व साहित्य सृजन अनुष्ठान व जीवदया मानव सेवा समिति के प्रयासों से होने वाले आयोजन में अलग-अलग शहरों कवि अपनी कविताओं के माध्यम से हास्य व्यंग्य सहित आज की अर्थव्यवस्था पर तंज कसेंगे। काव्य पाठ सुल्तान मामा (तराना), डॉ. शिव चौरसिया (उज्जैन), सत्येन वर्मा सत्येन (इंदौर), सुनील देवड़ा गाइड (तराना) काव्य पाठ करेंगे। अध्यक्षता राष्ट्रीय कवि जगन्नाथ विश्व, मुख्य अतिथि पूर्व विधायक दिलीपसिंह गुर्जर होंगे। सूत्रधार कवि अशोक गौर होंगे। कार्यक्रम में सभी कवियों का नागरिक अभिनंदन भी किया जाएगा। जानकारी शिव विश्व ने दी।

खबरें और भी हैं...