- Hindi News
- मेहतवास में कम दबाव से जलप्रदाय की एसडीएम से शिकायत
मेहतवास में कम दबाव से जलप्रदाय की एसडीएम से शिकायत
वार्ड से कांग्रेस का पार्षद जीतने पर नपा पर लगाया भेदभाव का लगाया आरोप
भास्कर संवाददाता.नागदा
चुनावहोते ही वार्ड 35 मेहतवास क्षेत्र में नपा ने कम दबाव से जलप्रदाय करना शुरू कर दिया है। मतगणना के बाद कांग्रेस का पार्षद जीतने के बाद राजनैतिक द्वेषतावश भाजपा की नपा परिषद ग्रेसिम प्रबंधन द्वारा जानबूझकर किया जा रहा है। शनिवार को एसडीएम को की गई शिकायत में यह आरोप शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुबोध स्वामी क्षेत्र की नव निर्वाचित पार्षद गीता महेंद्र यादव ने लगाया है। स्वामी ने बताया मतगणना के पूर्व तक क्षेत्र में पर्याप्त जलप्रदाय किया जा रहा था। जल्द ही व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो नागरिकों में पनप रहा आक्रोश अशांति का कारण बन सकता है।
कांग्रेसको जिताया इसलिए अब पानी कम मिलेगा- निर्वाचितपार्षद ने एसडीएम को शिकायत में स्पष्ट किया कि भाजपा के लोग क्षेत्र में यह भी प्रचारित कर रहे हैं कि भाजपा के राज में सभी को समान रूप से पर्याप्त पेयजल मिलता था। बावजूद कांग्रेस को जिताने का खामियाजा अब जलसंकट के रूप में आपको भुगतना पड़ेगा। पार्षद ने शिकायत की प्रति कलेक्टर को भेजकर जल्द व्यवस्थाओं में सुधार कराने की मांग की है।