पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समाजसेवियों की स्मृति में मेधावियों शिक्षकों का सम्मान 28 को

समाजसेवियों की स्मृति में मेधावियों शिक्षकों का सम्मान 28 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागदा. राष्ट्रभाषाप्रतिष्ठापन मंच के तत्वावधान में आगामी 28 दिसंबर दोपहर 3 बजे अग्रवाल धर्मशाला में सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। समाजसेवी स्व. नरसिंहलाल सेठिया, भगवती प्रसाद गनेडीवाल, जगदीशप्रसाद मालपानी, सुषमा जैन, रामकिशन गांधी, नानकराम रामानी, कमलाबाई नारायणराव देश पांडे, माधुरी तिवारी, अमरदीप चावला की स्मृति में 13वें वर्ष में होने वाले समारोह में कक्षा 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा में हिंदी विशिष्ट हिंदी माध्यम में नगर तहसील स्तर पर सर्वोच्च अंक लाने वाले मेधावियों सहित उनके शिक्षकों का सम्मान किया जाएगा।

यहसम्मानित होंगे-मंच केराष्ट्रीय महासचिव सत्यनारायण उपाध्याय ने बताया समारोह में कक्षा 10वीं की पूजा शेखावत सहित 15 विद्यार्थी, कक्षा 12वीं के कार्तिक पंवार, दीपेंद्र राठौर, गरिमा मीणा, ओजस्वी गुप्ता, भव्या बंसल सभी विद्यार्थी आदित्य बिरला उमावि, मनीषा राव (शासकीय कन्या उमावि), अंकित त्रिवेदी, मेघा गेहलोत दोनों सरस्वती शिशु मंदिर सहित 15 स्कूलों के 80 विद्यार्थियाें को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके अलावा डॉ. अशोक पांडे, हेमलता रामानी (आदित्य बिरला उमावि), उषा हेरिस, अलका भटनागर, वर्षा वर्मा, स्नेहलता राजपूत, शैलबाला मेहता (शासकीय बालक उमावि), वंदना डायल, सविता दीक्षित सहित 25 शिक्षक-शिक्षिकाओं का सम्मान किया जाएगा। आयाेजन को सफल बनाने का अनुरोध गोविंद मोहता, रमेशचंद्र ठाकुर, संतोष शुक्ल, शेख मोईनुद्दीन आदि ने किया है।