शिविर में अभिभावकों को प्रशिक्षण दिया
नागदा. सर्वशिक्षाअभियान के तहत जनपद शिक्षा केंद्र के तत्वावधान में सामुदायिक भवन में विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 225 अभिभावकों को प्रशिक्षण मोबाइल स्त्रोत सलाहकार ज्ञानेश्वरी शिंदे, एमआरसी कविता धारकर ने दिया। मुख्य अतिथि एसडीएम राजीव रंजन मीणा, विशेष अतिथि जनपद पंचायत सीईओ एम.एल. स्वर्णकार रहे। अध्यक्षता बीआरसी अशोक वाडिया ने की। इस मौके पर बीएसी शैलेंद्रसिंह डोडिया, अवधेश सोनी, सुनील सोनावा, घनश्याम गौड़, ओ.पी. शर्मा आदि मौजूद थे।