कविताओं का प्रसारण आज
नागदा. दूरदर्शनभोपाल द्वारा आयोजित काव्यांजलि समारोह में नगर के हास्य कवि कमलेश दवे ने 5 दिसंबर को रचनाओं की प्रस्तुति दी थी। इनकी कविता का प्रसारण रविवार दोपहर 12 से 1 बजे तक होगा। समारोह में दवे के अलावा रामचंद्र गेहलोत, गुणसागर शर्मा, मदन देवड़ा, विजयलक्ष्मी रावत, संदीप द्विवेदी ने भी काव्य पाठ किया था।