- Hindi News
- लोक अदालत में 6 हजार प्रकरण निपटे, पौधे भी बांटे
लोक अदालत में 6 हजार प्रकरण निपटे, पौधे भी बांटे
नपा बैंक ने लाखों रुपए की वसूली की
भास्कर संवाददाता. नागदा
नेशनल मेगा लोक अदालत में शनिवार को 6 हजार से अधिक प्रकरणों का निराकरण हुआ। समझौता कर पक्षकारों ने प्रकरणों से राहत पाई। बैंकों नपा ने ब्याज में राहत देते हुए प्रकरणों का निराकरण कर राशि की वसूली की। शाम 5 बजे बाद लोक अदालत का समापन हुआ। लोक अदालत में पहुंचे पक्षकारों को न्यायालय की ओर से पौधों का वितरण भी किया गया, ताकि पर्यावरण के प्रति भी लोग सजग हो और एक पौधा अवश्य लगाए।
न्यायालय परिसर में शनिवार सुबह 10 बजे से नेशनल मेगा लोक अदालत का आयोजन किया गया। शुभारंभ न्यायाधीश ओ.पी. बोहरा ने दीप प्रज्जवलित कर किया। यहां 9 बैंक नपा ने काउंटर लगाकर मामलों का निपटारा कराया। साथ ही काउंसलिंग के लिए समझौते फोरम ने भी काउंटर लगाकर करीब तीन दर्जन मामलों का निराकरण कराया। अभिभाषक संघ अध्यक्ष कमल मालवीय के मुताबिक प्री लिटिगेंशन के 3111 मामले राजस्व सहित न्यायालय के 3288 मामलों का निराकरण लोक अदालत में किया गया। लोक अदालत में बैंकों के प्रकरणों में जहां पक्षकार स्वयं ने तो अभिभाषकों के माध्यम से भी समझाैता कर ऋण की राशि अदा की गई।
20लाख से अधिक की राशि वसूली- लोकअदालत में 9 बैंक द्वारा काउंटर लगाकर बकाया ऋण के मामलों का निराकरण किया गया। इसमें 9 बैंकों द्वारा 15 लाख 8 हजार 837 रुपए की वसूली की गई। वहीं नपा द्वारा संपत्ति कर जलकर में 9 लाख 26 हजार 625 रुपए की वसूली की गई।
खानेमें देरी, नपा कर्मचारी ने नाश्ता मंगाया- लोकअदालत के दौरान दोपहर ढाई बजे तक नपा कर्मचारियों को भोजन नसीब नहीं होने पर राजस्व शाखा के कर्मचारियों ने जेब खर्च कर नाश्ता मंगाया।
भोजनपैकेट गायब, कम पड़े- बैंकद्वारा मंगाए भोजन पैकेट गायब होने पर कई बैंककर्मी पैकेट से वंचित हो गए। बाद में पता चला कि कुछ अन्य लोग पैकेट उठा ले गए। इससे बैंक के वसूली विभाग से जुड़े एक एजेंट तमतमाकर बोले- अब सिर्फ 6 पैकेट बचे और खाने वाले 13 हैं।
बैनर लगाने पर अभिभाषक भड़के
बैंकद्वारा लोक अदालत में वसूली का बैनर लगाने पर अभिभाषक एस.के. साहू भड़क गए। उनका कहना था लोक अदालत है, यहां समझाइश के बाद समझौते के आधार पर प्रकरण का निराकरण होगा। कि बैंक द्वारा वसूली के लिए काउंटर लगाया। इसके बाद बैंक ने उक्त बैनर हटा दिया।
नपा के काउंटर पर कर जमा करते लोग।
बीतेवर्ष