पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आधा घंटे तक झमाझम मावठे की बारिश

आधा घंटे तक झमाझम मावठे की बारिश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता. नागदा

शुक्रवार पूरा दिन उमस भरा रहा। सर्द हवाओं से शहरवासियों को राहत तो मिली, लेकिन देर रात हुई तेज बारिश से तापमान 4 डिग्री तक गिरा। शहर आसपास के गांवों में मावठे के साथ ओले भी गिरे। बारिश से किसानों ने राहत की सांस ली, तो वहीं दूसरी तरफ बारिश से परेशानी भी हुई। शनिवार दोपहर 2 बजे तक धूप निकलने से सड़कों पर कीचड़ पसरा रहा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अंचल में एक-दो दिन लगातार बारिश होने की संभावना है। मौसम में शीतलहर का प्रभाव अधिक तेजी से बढ़ेगा। किसानों का कहना है मावठा रबी की फसलों के लिए जीवनदायक होता है। शनिवार का अधिकतम तापमान 16 डिग्री न्यूनतम 14.3 डिग्री दर्ज हुआ। गत वर्ष दिसंबर के शुरुआती समय से मावठा गिरना शुरू हो गया था, नए वर्ष में मौसम चक्र नियमित समय पर होने के चलते मावठा 10 दिन देरी अंचल में गिरा है।







सुकून भरी सर्द पहुंचा सकती है नुकसान

मावठा गिरने के बाद से शहर में शीतलहर का प्रभाव सामन्य से 2 किमी प्रति घंटे अधिक तेज रफ्तार से चल रही है। सिविल अस्पताल प्रभारी डॉ. कमल सोलंकी के अनुसार सर्द हवा शुरुआत में नुकसान नहीं पहुंचाती है। लगातार इसके संपर्क में रहने से एकाएक असर देखने को मिलता है। जिसके कारण बुखार मौसमी बीमारियां हो जाती है। इसका असर बच्चों बुजुर्गों पर अधिक होता है।

-----------