- Hindi News
- ग्रेसिम उद्योग में सीएसटू विभाग में कार्यरत श्रमिक की मौत
ग्रेसिम उद्योग में सीएसटू विभाग में कार्यरत श्रमिक की मौत
ग्रेसिमउद्योग के सीएसटू प्लांट में कार्यरत श्रमिक बाबूसिंह राणावत (57) की कार्य के दौरान मौत हो गई। संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा प्रवक्ता जोधसिंह राठौड़ के अनुसार श्रमिक नाइट ड्यूटी के बाद ओवरटाइम में था।
मंगलवार दोपहर 1.30 बजे लॉग बुक में एंट्री करने जाने के दौरान वह अचानक उद्योग परिसर में गिर गया। उपचार के लिए उसे जनसेवा अस्पताल ले जाया गया। यहां परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत गिरने से हुई अथवा अन्य कारण से इसका पता लगाने के लिए मोर्चा ने पोस्टमार्टम की मांग की है। इसके बाद ही बुधवार को मृतक का अंतिम संस्कार होगा। मृतक बिरलाग्राम के लेबर क्वाटर्स के एफ ब्लॉक में रहता था। घटना की जानकारी मिलते ही यहां भारी संख्या में लोग जमा हो गए थे।