चोरी रोकने वाहन चेकिंग अभियान
नागदा. शहरआसपास क्षेत्रों में बढ़ रही चोरी की वारदातों को लेकर पुलिस द्वारा शहर के दोनों छोरों पर मंगलवार से वाहन चेकिंग अभियान की शुरुआत की गई। एडिशनल एसपी मनोज केड़िया के मुताबिक अभियान पूरे जिले में चल रहा है जो लगातार एक माह तक चलेगा। इसका उद्देश्य अपराधी किस्मों के लोगों को पकड़ना लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है।