पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चे इको फ्रेंडली वस्तुओं का कर रहे उपयोग

बच्चे इको फ्रेंडली वस्तुओं का कर रहे उपयोग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्रिसमसआने में 15 दिन बचे है। तैयारियों को लेकर स्कूली बच्चाें ने क्रिसमस ट्री को सजाने का काम शुरू कर दिया है। सजावट को आकर्षक बनाने के लिए इस बार इको फ्रेंडली सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। इसमें रुई, पौधों की पत्तियां, हाथों सेे बने खिलौने ग्रीटिंग कार्ड लगाए जा रहे है। स्कूलों में अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं चल रही है, इसके चलते सजावट का कार्य धीमी गति से किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर स्कूली शिक्षा विभाग ने शासकीय स्कूलों में मनाए जाने वाले प्रतिभा पर्व में क्रिसमस पर्व को शामिल कर ग्रीटिंग कार्ड प्रतियोगिता करवाने के निर्देश दिए है। प्रतियोगिता का विषय स्वच्छ स्वस्थ भारत दिया गया है। विजेता विद्यार्थियों का चयन स्कूल स्तर से जिले स्तर तक किया जाएगा।

शैक्षणिकगुणवत्ता का आंकलन- प्रतिभापर्व का आयोजन स्कूलों में वर्ष भर चलने वाली गतिविधियों के आंकलन शिक्षा गुणवत्ता में सुधार के उद्देश्य से मनाया जाता है। इसमें विद्यार्थियों की संख्या, उपस्थिति, स्कूल का वार्षिक परिणाम, अनुशासन, सफाई व्यवस्था समेत अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं को देख वार्षिक रिपोर्ट तैयार कर शिक्षा विभाग भेजी जाती है।

^निकाय चुनाव के चलते प्रतिभा की तिथि में बदलाव किया था। पहले पर्व 28 नवंबर को होना था, अब 15 दिसंबर को मनाया जाएगा। इसमें क्रिसमस पर्व भी शामिल किया जाएगा। मुकेशत्रिवेदी, डीपीसी,शिक्षा विभाग

एबीएचएस स्कूल के मुख्य गेट पर लगा क्रिसमस ट्री।

स्कूलों में सजने लगे क्रिसमस ट्री