पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने सलाद सजाया, कुकिंग की और मेहंदी लगाई

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने सलाद सजाया, कुकिंग की और मेहंदी लगाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने सलाद सजाया, कुकिंग की और मेहंदी लगाई

नागदा. मंगलवारको श्रीराम कॉलोनी स्थित वर्धमान उमावि में मेहंदी, कुकिंग सलाद सजाओ प्रतियोगिता आयाेजित की गई। संचालिका मीना वागरेचा के नेतृत्व में हुई प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मेहंदी प्रतियोगिता में जहां छात्राओं ने आकर्षक मेहंदी बनाई, तो सलाद प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने फल सब्जियों से थालियां सजाई। इसी प्रकार कुकिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन बनाए। इस दौरान शिक्षिका कुसुम मंडलोई गौरी अग्रवाल ने विद्यार्थियों को घी, पनीर, मावा बनाने के साथ मावे की मिठाई बनाने का प्रशिक्षण दिया। सलाद सजाओ प्रतियोगिता में प्रथम हिमांशु यादव, द्वितीय तस्लीम, तृतीय वंदना सोलंकी, मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम मेघा डोडिया, द्वितीय तनीशा पाटीदार, स्नेहा निषाद, तृतीय सलोनी पुरोहित। कुकिंग प्रतियोगिता में प्रथम ज्योति मंगलोरिया, द्वितीय स्नेहा निषाद, तृतीय आरती गुर्जर रहे।