सर्द मौसम और बच्चों की परीक्षा
सर्द मौसम और बच्चों की परीक्षा
नागदा. स्कूलीकॉलेज के विद्यार्थियों की परीक्षाएं शुरू हो चुकी है। सुबह के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट रिकॉर्ड हो रही है। सोमवार को अधिकतम 24 डिग्री न्यूनतम 8.5 डिग्री दर्ज हुआ। गिरते तापमान ने पालकों की दिनचर्या में बड़ा बदलाव कर दिया है। घरों में 7 बजे का नाश्ता 10 बजे तक बन रहा है। सर्द मौसम को देखते हुए स्कूलों में परीक्षाओं का समय दोपहर 12 बजे से रखा गया है। पेपर दोपहर में होने से बच्चों को ठंडी हवाओं से तो राहत मिली है, लेकिन रिविजन के लिए समय नहीं मिल पा रहा।