पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोयले की बोगी में उठा धुआं, आग पर काबू पाया, बड़ा हादसा टला

कोयले की बोगी में उठा धुआं, आग पर काबू पाया, बड़ा हादसा टला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चार दिन पहले भी सुलगी थी आग, वेगन छोड़ ट्रेन हो गई थी रवाना

भास्करसंवाददाता | नागदा

कोयलेकी बोगी में रविवार-सोमवर की रात आग लगी थी। जिसे देर रात रेलवे कर्मचारियों ने बुझा दिया था। लेकिन मंगलवार अलसुबह दोबारा धुआं उठने से आग लगने की संभावना बढ़ गई। लोगों की सूचना पर नपा दमकल रेलवे कर्मचारियों ने पहुंचकर इसे बुझाया। कोयले का वेगन जहां खड़ा था, वहीं पास में ग्रेसिम उद्योग का पेट्रोल पंप भी था। आग पर तत्काल काबू पा लिया गया वरना बड़ा हादसा भी हो सकता था।

जानकारी मुताबिक चार दिन पहले काेयला ले जा रही मालगाड़ी नागदा स्टेशन पर रुकी थी। इसके एक वेगन में आग लगने पर वेगन एक खाली टैंकर छोड़ ट्रेन रवाना हो गई थी। चार दिन तक कोयले से भरा वेगन यहां रखा हुआ था। बीती रात वेगन में दोबारा आग लग गई थी, जिसे रेलवे कर्मचारियों ने देर रात बुझा दिया था। सोमवार अलसुबह जब दोबारा धुआं उठता नजर आया तो लोगों ने रेलवे नपा दमकल को सूचना दी। रेलवे कर्मचारियों नपा दमकल ने यहां वेगन में उठे धुएं पर काबू पाया। मामले में स्टेशन प्रबंधक हेबिल ग्रेबियल ने बताया कि अलसुबह कोयले के वेगन में अज्ञात कारणों से धुआं उठा था, इस पर तत्काल काबू कर लिया गया था।

वेगन में उठे धुएं के बाद पानी का छिड़काव करते रेलवे कर्मचारी।