पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक साल में उखड़ी एप्रोच रोड

एक साल में उखड़ी एप्रोच रोड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सालोंकी दरकरार के बाद एप्रोच रोड के रहवासियों को सड़क की सौगात मिली थी और धूल से निजात। लेकिन सड़क निर्माण के एक साल में ही सड़क दो बार उखड़ चुकी है। एक बार मरम्मत हो गई, लेकिन अब दोबारा जर्जर हो रही है। इससे राहगीरों के साथ रहवासी भी परेशान है। जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े हो रहे है। पार्षद फिरोज आजम ने इसकी शिकायत कर दुरुस्तीकरण का कार्य करने की मांग की है।

पार्षद आजम के मुताबिक एप्रोच रोड से उड़ती धूल से परेशान रहवासियों ने उनके साथ मिलकर एक माह तक आंदोलन किया था। इसके बाद एप्रोच रोड निर्माण की स्वीकृति हो पाई थी। निर्माण को एक साल भी नहीं बीता है और वह दो बार जर्जर हो गई। 4 माह पहले भी उन्होंने शिकायत की थी तो सड़क का दुरुस्तीकरण कार्य कर दिया गया था। लेकिन लीपापोती होने से सड़क दोबारा जर्जर हो गई है। सड़क में कई जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए है जो रात में हादसे का कारण बन रहे है। बावजूद इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

एप्रोच रोड पर हुए गड्ढे।