पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • साध्वीश्री का मंगल प्रवेश

साध्वीश्री का मंगल प्रवेश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
साध्वीश्री का मंगल प्रवेश

नागदा. आचार्यविजय जयंत सेन सूरिश्वर मसा की आज्ञानुवति साध्वी भवती रसा श्रीजी मसा आदि ठाणा 3 का मंगल प्रवेश सोमवार सुबह 9 बजे हुआ। मंगल प्रवेश के बाद पुरानी नगर पालिका से चल समारोह निकाला गया जो जन्मेजय मार्ग, एम.जी. रोड, जवाहर मार्ग होते हुए पार्श्वनाथ पाठशाला पहुंचा। चल समारोह की अगवानी समाज की महिलाएं गवली बनाकर कर रही थी। कार्यक्रम में श्री संघ अभा श्रीराजेंद्र जैन नवयुवक परिषद की ओर से नपा के नव निर्वाचित अध्यक्ष अशोक मालवीय, पार्षद राजेश धाकड़, नरेंद्र कोठारी, आशीष वाेरा का बहुमान किया गया। प्रभावना का लाभ वीरेंद्रकुमार शांतिलाल सकलेचा ने लिया।