पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 252 मरीजों का नेत्र परीक्षण

252 मरीजों का नेत्र परीक्षण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागदा. जीवदयाएवं मानव सेवा समिति द्वारा मुरलीधर कृपा रिसर्च सेंटर मक्सी के सहयोग से सोमवार को रामसहाय मार्ग स्थित मानव सेवालय पर नेत्र परीक्षण शिविर लगा। मुख्य अतिथि नव निर्वाचित नपाध्यक्ष अशोक मालवीय, वार्ड 10 की पार्षद उषा दिनेश गुर्जर थे। मीडिया प्रभारी अनिल पावेचा अध्यक्ष सतीश जैन सांवेरवाला ने बताया शिविर में 252 मरीजों का पंजीयन कर नेत्र परीक्षण किया। इनमें से 20 मोतियाबिंद के मरीजों का चयन ऑपरेशन के लिए किया गया। इस मौके पर शिविर संयोजक तेजबहादुरसिंह चौहान, संजय मुरड़िया, अभिषेक कोलन, भूपेंद्र लुणावत, महेंद्र त्रिपाठी, पारस पोखरना, राजेंद्र ओरा आदि मौजूद थे। संचालन राजेश धाकड़ ने किया। आभार राजकुमार भारतीय ने माना।