पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कॉलोनी में केंद्र के लिए भूमि का चयन, रहवासियों ने उठाई आपत्ति

कॉलोनी में केंद्र के लिए भूमि का चयन, रहवासियों ने उठाई आपत्ति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लोकसेवा केंद्र के लिए दोबारा श्रीराम कॉलोनी स्थित भूमि का चयन किया गया। लेकिन भूमि के चयन पर रहवासियों ने आपत्ति उठाई है। कारण सामुदायिक भवन के पास केंद्र का भवन बनने से यहां सामाजिक कार्यक्रमों में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। हालांकि अभी भूमि स्वीकृत नहीं हुई है। राजस्व विभाग ने इसे चयनित कर लोकसेवा केंद्र जिला प्रबंधक को भेजी है। वहां से स्वीकृति होने के बाद इसे राजस्व विभाग लोक सेवा को भवन निर्माण के लिए देगा।

राजस्व विभाग ने लोक सेवा केंद्र के लिए अगस्त में श्रीराम कॉलोनी में सामुदायिक भवन के पास की भूमि का चयन किया था। जिले की टीम ने निरीक्षण किया तो भूमि कम होने पर अन्य भूमि का प्रस्ताव दिया गया था। इस पर राजस्व विभाग ने बायपास स्थित छात्रावास के पास भूमि चिह्नित की थी, लेकिन भूमि का चयन शहर से अधिक दूरी पर होने से जिला कमेटी ने इसे भी निरस्त कर दिया। अब राजस्व विभाग ने दोबारा श्रीराम कॉलोनी की भूमि का ही चयन कर भेजा है। लेकिन कॉलोनीवासियों ने उक्त भूमि के चयन पर आपत्ति ली है। रहवासियों का कहना है कि सामुदायिक भवन के सामने भवन का निर्माण होने से यहां सामाजिक कार्यक्रम में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। साथ ही यहां से गुजरने वाले लोगों को भी दिक्कत होगी।

आमलोग भी परेशान होंगे

तहसीलपरिसर में लोक सेवा केंद्र होने से कर्मचारियों पर अधिकारियों का दबाव रहता है और वह अपना कार्य सही तरीके से करते हैं। तहसील परिसर में लोगों को आवेदन टिकट भी उपलब्ध हो जाते है। ग्रामीणों को खसरा नकल के लिए आवेदन भरना होता है, जिसे वह तहसील परिसर में अभिभाषकों से भरवा लेते है। वहीं अभिभाषकाें को भी कई प्रकरण में खसरा नकल की जरूरत होती है। ऐसे में तहसील परिसर से अलग केंद्र बनता है तो उन्हें अपना कार्य छोड़ पहले आवेदन करने पहुंचना होगा। जबकि अभी केंद्र तहसील परिसर में होने से वह आसानी से आवेदन कर अपना कार्य कर लेते हैं। इसके अलावा भी अन्य कार्यों के लिए भी लोगों को परेशान होना पड़ेगा। राजस्व विभाग को तहसील परिसर में ही लोकसेवा के लिए स्थाई भवन उपलब्ध कराना चाहिए, ताकि लोगों को सुविधा हो।

इस जगह लोक सेवा केंद्र के लिए भूमि चयन हुई।

आमजन की सुविधा को देखते हो चयन

^श्रीरामकॉलोनी में भूमि का चयन किया गया है। लेकिन आम लोगों की सुविधा के मुताबिक भवन के लिए नई भूमि का चयन होगा। त