समझौते को लेकर आज गेट मीटिंग
नागदा. ग्रेसिमउद्योग के पांच सालाना समझौते को लेकर प्रबंधन संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा के मध्य हुई चर्चा की जानकारी मंगलवार को श्रमिक नेता शाम 5 बजे गेट मीटिंग लेकर देंगे। मोर्चा प्रवक्ता जोधसिंह राठौड़ ने बताया बैठकों में प्रबंधन मोर्चा के बीच हुई बातचीत का क्या निष्कर्ष निकला, प्रबंधन किन मांगों पर सहमत है किन पर नहीं, श्रमिकों से प्रबंधन क्या चाहता है। मोर्चा ने बैठक में प्रस्तावों के समर्थन में क्या तर्क दिए है। इन सबकी जानकारी से श्रमिकों को अवगत कराकर मार्गदर्शन मांगा जाएगा।
प्रबंधन की ओर से वेतनवृद्धि, एक्सग्रेशिया पर जारी गतिरोध पर वर्तमान में प्रबंधन की मंशा क्या है। इसका भी खुलासा होगा।