पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजनीति पॉवर गेम नहीं, आमजन की परेशानियों को हल करने का है माध्यम

राजनीति पॉवर गेम नहीं, आमजन की परेशानियों को हल करने का है माध्यम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरसरकार के लिए जनता के समर्थन से चुनकर आए नई पीढ़ी के युवाओं की मानें तो सियासत और उसके कायदे आने वाले दिनाें में बदले नजर आएंगे। कारण युवा पार्षदों की सोच है। जो राजनीति को पॉवर गेम नहीं लोगाें से जुड़कर उनकी परेशानियों का हल करने का सबसे सशक्त माध्यम बता रहे है। भास्करनेनिर्वाचन के बाद शहर के दो सबसे कम उम्र के पार्षदों से चर्चा कर यह जानने का प्रयास किया कि आखिर आज की युवा पीढ़ी का नजरिया वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य काे लेकर क्या सोच रखता है।

कुछ करना है, बहुत कुछ बदलना है

24 वें वर्ष में सफर कर रहे संदीप चौधरी नव निर्वाचित परिषद के चॉकलेटी चेहरे है। भास्कर ने इनके घर पहुंचकर इनकी भावनाओं का साक्षात्कार लिया तो पूत के पांव पालने में ही नजर गए। बड़ी बात बोल गए। कहा आप देश के सबसे बड़े मीडिया हाऊस के प्रतिनिधि हो। मेरे घर चलकर आए। इस छोटी उम्र में मेरे लिए इससे बड़ा सम्मान क्या है। संदीप बोले- मुझे लोग बच्चा समझ रहे है। हूं ही पर हम आज के बच्चे है हमें पता है किसी योजना का लाभ लेने के लिए किसी कार्यालय में कतार में लगकर सुबह से शाम करने की जरूरत नहीं। हाथ में मोबाइल उसमें इंटरनेट हो अथवा मैसेज करके घर बैठे भी योजनाओं का लाभ लिया जा सकता है। लोगों को पता ही नहीं एक बार रजिस्ट्रेशन के बाद रिफिल सिलेंडर की बुकिंग सिर्फ आईओसी लिखकर संबंधित ऑइल कंपनी के ग्लोबर नंबर पर एक मैसेज से ही की जा सकती है।





समग्र आईडी, बीपीएल राशन कार्ड, पेंशन अन्य कई लाभ उठाने के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं आपकी मुट्ठी में कैद मोबाइल सभी समस्याआें का हल है। लोग समझेंगे। मैं नेता बन गया। गलत मैं सेवक बना हूं अभी बोलना ठीक नहीं 5 साल काम करने दीजिए फिर कहेंगे मैं नेता हूं तो स्वीकार होगा।

अब काम करके दिखाऊंगी

वार्ड 32 से कांग्रेस से लड़कर निर्वाचित हुई 23 वर्षीय श्यामू कटारिया का मानना है कि राजनीति ग्लैमर अथवा पॉवर दिखाने का मंच नहीं। यह लोगाें की सेवा करने का माध्यम हैं। मेरा स्वयं का अनुभव बुरा रहा है। वार्ड पार्षद को समस्याएं बताने के बाद भी उसका निराकरण कराने के लिए चक्कर पर चक्कर लगाने पड़ते हैं। टिकट मांगा मिल गया। जनता के समर्थन ने नपा के सभाकक्ष में बैठने का अधिकार भी दे दिया है। अब काम करूंगी। विवाहित हूं। इसलिए परिवार की जिम्मेदारी तो निभाना है ही। लेकिन समय का नियोजन करूंगी। र