- Hindi News
- रसीद कटाने के बाद भी नहीं भेजा पानी का टैंकर
रसीद कटाने के बाद भी नहीं भेजा पानी का टैंकर
नपाके जलकार्य विभाग की लापरवाही की शिकायत कलेक्टर कवींद्र कियावत तक पहुंची है। मामला पानी के टैंकर से जुड़ा है।
वार्ड 36 के नागरिक विनोद भाटी ने घर में मांगलिक कार्यक्रम में पानी की अधिक आवश्यकता होने पर पानी के टैंकर से जलापूर्ति के लिए 160 रुपए जमा कराए थे। बावजूद सोमवार को कार्यक्रम के दौरान पानी का टैंकर नपा ने नहीं भेजा। किसी तरह भाटी ने पड़ोसियों की मदद से पानी की व्यवस्था कर आयोजन संपन्न कराया। जलकार्य विभाग द्वारा लापरवाही बरतने की शिकायत जब वार्ड पार्षद जयप्रकाश मल्लाह ने विभाग प्रभारी सुरेश शर्मा, इंजीनियर शाहिद मिर्जा अन्य से की तो दोनों ने गैर जिम्मेदाराना देते हुए यह तक कह डाला की नपा में ऐसे ही कार्य होते है। मल्लाह ने अधिकारियों द्वारा की जा रही मनमानी की शिकायत कलेक्टर से करते हुए मामले की जांच करने की मांग की है।
एड्सकी जानकारी दी- नागदा| साथीकेयर होम ने मंगलवार को ग्राम बेरछा स्थित शासकीय उमावि में विद्यार्थियों काे एचआईवी एड्स की जानकारी दी गई। साथ ही चार ग्रुप बनाकर प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। जिसमें ज्योति राय ने विद्यार्थियों से प्रश्न पूछे। दिनेश परिहार ने विद्यार्थियों को पेन छल्ले का वितरण किया।