पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोचिंग में विद्यार्थियों की संख्या 325 पहुंची

कोचिंग में विद्यार्थियों की संख्या 325 पहुंची

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिक्षाके स्तर में सुधार जरूरतमंद बच्चाें को पढ़ाने के लिए सीएसपी संतोषसिंह भदौरिया के आह्वान पर भास्कर के सब पढ़े-सब बढ़े अभियान में एगोशदीप इंटरनेशनल स्कूल द्वारा संचालित एक्सट्रा क्लासेस में विद्यार्थियों की संख्या बढ़कर 240 से 325 हो गई है। विद्यालय संचालक योगेश शर्मा ने बताया नि:शुल्क कोचिंग की व्यवस्था शुरू होते ही पालकों ने जागरूकता दिखाते हुए कोचिंग की बजाए एक्सट्रा क्लासेस में बच्चों को भेजने में रुचि दिखाई हैं।

शर्मा के अनुसार प्रतिदिन एक्सट्रा क्लास दोपहर 1 से शाम 6 बजे तक संचालित की जा रही है। इसमें 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए सभी विषयों का रिवीजन कराने के साथ अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, फिजिक्स, केमेस्ट्री, कॉमर्स जैसे विषयों के कमजोर और कम अंक प्राप्त विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान एक्सट्रा क्लासेस में दिया जा रहा है।

आप भी पढ़ा सकते है बच्चों को, संपर्क करें

अगरआप भी किसी विषय में बेहतर कमांड रखते हैं तो अपने आस पड़ोस के विद्यार्थी को पढ़ाकर सब पढ़े-सब बढ़े अभियान में सहयोग कर सकते हैं। अगर कोई किसी जरूरतमंद बच्चों की वर्षभर की फीस या पाठ्यक्रम का खर्च वहन करना चाहे तो वह मोबाइल नं. 9617777331 पर संपर्क कर सकते हैं।

एगोशदीप स्कूल परिसर में एक्सट्रा क्लास में अध्ययनरत विद्यार्थी।