पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टैंकर से एसिड का रिसाव लोगों में फैली दहशत

टैंकर से एसिड का रिसाव लोगों में फैली दहशत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एप्रोचरोड पर खड़े एक टैंकर में लीकेज होने से एसिड का रिसाव हो गया। इससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। रिसाव इतना ज्यादा था कि एसिड पास नाले में बह रहा था। साथ ही लोगों की आंखों में जलन होने लगी। रहवासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने टैंकर को शहर से बाहर करवाया।

एप्रोच रोड पर दिन-रात ट्रक टैंकरों का जमावड़ा लगा रहता है। उक्त टैंकर भी यहां रविवार रात से खड़ा था। सोमवार सुबह 5 बजे जब लोग उठे तो एसिड के धुएं के कारण उन्हें आंखों में जलन होने लगी, साथ ही सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। यहां से गुजर रहे प्रकाशनगर निवासी राहुल ने टैंकर के पास जाकर देखा तो टैंकर से एसिड का रिसाव हो रहा था। राहुल के मुताबिक टैंकर में लीकेज होने से एसिड काफी मात्रा में सड़क और फिर नाले में जा रहा था। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई, मौके पर पहुंची पुलिस ने ड्राइवर को बुलाकर टैंकर को शहर से बाहर किया। बावजूद सड़क से गुजरने पर एसिड का असर हो रहा था।

आएदिन होता है रिसाव

क्षेत्रवासियोंने बताया कि एसिड केमिकल का रिसाव आए दिन होता रहता है। उद्योगों से केमिकल एसिड लेकर निकले टैंकर एप्रोच रोड पर खड़े हो जाते है। इनमें से कई बार टैंकर लीकेज होने या वाल्व ढीला होने से रिसाव होता है। हर बार सूचना देकर टैंकर को हटवाया जाता है। रात के समय एप्रोच रोड सहित प्रकाशनगर गली नंबर 5 के सामने मैदान में भी टैंकर ट्रक खड़े कर दिए जाते हैं। इससे आवागमन बाधित होता है तो दुर्घटना होने का भय बना रहता है।

प्रशासनकब सुधारेगा व्यवस्था

ट्रांसपोर्टएरिया हो या एप्रोच रोड ट्रकों की भरमार यहां हर समय नजर आती है। सड़क के एक हिस्से पर इनके खड़े होने से सड़क आधी रह जाती है। ऐसे में दोनों ओर से चार पहिया वाहन जाने से यातायात बाधित होता है। वहीं क्षेत्रवासियों को दुर्घटना का भय बना रहता है। क्षेत्रवासियों के मुताबिक सड़क निर्माण होने से उन्हें राहत मिली थी, लेकिन वाहनों के खड़े होने से उन्हें दोबारा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों ने एप्रोच रोड से चार पहिया वाहन हटाने की मांग प्रशासन से की है।

टैंकर से इस तरह होता रहा रिसाव।