पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अभिभाषक रहे कार्य से विरक्त

अभिभाषक रहे कार्य से विरक्त

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागदा | मप्रअभिभाषक संघ के आह्वान पर नागदा अभिभाषक संघ मंगलवार को कार्य से विरक्त रहा। अभिभाषक कोर्ट पहुंचे थे, लेकिन न्यायालयीन कार्य नहीं किया गया। ऐसे में पक्षकार न्यायालय पहुंचे, लेकिन उन्हें आगामी तिथि दी गई। मीडिया प्रभारी जैना श्रीमाल ने बताया निचली अदालतों में पांच साल की अवधि से लंबित मुकदमों को 31 मार्च तक निपटाने और अन्य प्रशासनिक आदेशों के खिलाफ हाईकोर्ट बार एसोसिएशन द्वारा चीफ जस्टिस की कोर्ट का बहिष्कार 2 फरवरी से किया जा रहा है। इस आंदोलन को नागदा अभिभाषक संघ ने भी अपना समर्थन दिया है।