पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया

समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागदा | मप्रआंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका संघ की बैठक 8 फरवरी को भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री सुल्तानसिंह शेखावत की अध्यक्षता में हुई। इसमें 8 प्रमुख मांगों का मांग पत्र तैयार कर प्रदेश शासन केंद्र शासन को भेजा गया। साथ ही उक्त समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने की मांग की गई। अध्यक्ष रंजना राणा, महामंत्री मिश्रा सुल्तानसिंह शेखावत द्वारा भेजे गए ज्ञापन में कार्यकर्ता सहायिका को जॉब सिक्योरिटी उपलब्ध कराने, महंगाई भत्ता, पीएफ, चिकित्सा, पेंशन ग्रेज्यूटी लागू करने, ननि, नपा ग्रापं के अधिकारियों द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार पर रोक लगाई जाए, वेतन समय पर दिया जाए आदि मांग रखी गई। निर्वाचन संबंधी कार्य कराने पर अतिरिक्त पारिश्रमिक दिया जाए, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की सेवानिवृत्ति उम्र 60 से 65 की जाए।