पटवारी पर शासकीय जमीन बेचने का आरोप
नागदा | पटवारीपर शासकीय जमीन बेचने का आरोप लगाते हुए ग्रामीण ने तहसीलदार को शिकायत की है। राष्ट्रीय मूल निवास बहुजन कर्मचारी संघ के प्रदेश को-ऑर्डिनेटर कमेटी सदस्य रामचंद्र परमार ने बताया कि ग्राम बछोड़ा में सर्वे क्र. 215 पर अंबाराम पिता बगदीराम ने अतिक्रमण कर फसल बो रखी थी। पटवारी विजय गुप्ता ने इसे 15 हजार रु. में अन्य व्यक्ति को बेच दिया। अंबाराम ने शपथ पत्र देकर बताया कि उक्त जमीन का जुर्माना भी उसने भरा था। पटवारी गुप्ता ने उसे कब्जा छोड़ अन्य को कब्जा देने की बात कही। साथ ही यह भी कहा 15 हजार रु. देने पर जमीन पर तुम ही खेती कर सकते हो। मामले की शिकायत तहसीलदार को ग्रामीण अंबाराम ने की है। परमार ने बताया इसी तरह पूर्व में भी ग्राम में सरकारी जमीन की खरीद-फरोख्त मात्र एग्रीमेंट पर हुई है शासकीय जमीन पर अतिक्रमण पटवारियों द्वारा कराया है। परमार ने जांच कर कार्रवाई की मांग की है।