सियाचिन में बर्फबारी में शहीद जवानों को मोमबत्ती जलाकर किया याद
नागदा | सियाचिन में बर्फबारी में सेना के शहीद जवानों की याद में शुक्रवार को एबीवीपी ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। दीनदयाल चौक पर सभा में एबीवीपी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए माेमबत्ती जलाई। कार्यक्रम को जिला प्रमुख सुनील व्यास ने आने वाली पीढ़ी को अपना जीवन देश के लिए समर्पित करने की प्रेरणा दी। जिला संयाेजक भवानीसिंह देवड़ा, पुष्पेंद्र सोलंकी, विकास बिलवाल, आदित्य रघुवंशी, शुभम पोरवाल, मिलन चौरसिया, मनीष जायसवाल, रितेश तिवारी, दीपेश मीणा आदि मौजूद थे।
युवा अपना जीवन देश के लिए समर्पित करें