कार्यक्रम- श्रीरामकथा के शुभारंभ पर कलश यात्रा 16 फरवरी को
नागदा | कृष्णा जीनिंग परिसर में 16 फरवरी को श्रीरामकथा का शुभारंभ होगा। इस अवसर पर सुबह पाड़ल्या कला स्थित श्रीराम जानकी मंदिर से कलश यात्रा निकलेगी, जो मुख्य मार्गों से हाेकर कथा स्थल पहुंचेगी। आयोजकों ने कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धर्मलाभ लेने का अनुरोध किया।