कन्या उमावि में छात्राओं ने दी आकर्षक प्रस्तुतियां
वार्षिक पुरस्कार वितरण कार्यक्रम
भास्कर संवाददाता | नागदा
शासकीय कन्या उमावि में शुक्रवार को पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्या उषा हैरिस ने की। मुख्य अतिथि शासकीय उत्कृष्ट उमावि उज्जैन प्राचार्य भरत व्यास, विशेष अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश धाकड़, सेवानिवृत्त प्राचार्या अफरोज सुल्ताना रहे। कार्यक्रम में छात्राओं ने मनमोहक व आकर्षक प्रस्तुतियां दी। पश्चात अतिथियों ने वार्षिक पुरस्कार का वितरण किया।
साथ ही 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को विदाई दी गई। अतिथि परिचय शासकीय मावि क्र. 2 प्रधानाध्यापक देवेंद्र दवे ने दिया। इस मौके पर पूनम गुप्ता, आशा निगम, लक्ष्मीकांत शर्मा, प्रमोद कुमार वाघेला, बाबूलाल शर्मा, वंदना ठाकुर, अलका भटनागर, अर्चना दवे, रिजवान कुरैशी, उमाशंकर शर्मा, रमेशचंद्र सारस्वत आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन प्रभाकर शर्मा ने किया। अंत में आभार बालूसिंह पंवार ने माना।