गैस सिलेंडर में लगी आग, हादसा टला
गैस सिलेंडर में लगी आग, हादसा टला
नागदा.सोमवाररात 8.30 बजे पाडल्या रोड़ स्थित एक दूध की दुकान पर अचानक गैस सिलेंडर ने आग पकड़ ली। यह देख दुकान संचालक ने सिलेंडर को दुकान के बाहर फेंक दिया। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। जानकारी के मुताबिक पाडल्या रोड़ निवासी नाकोड़ा दूध संचालक प्रमोद जैन के यहां अचानक गैस सिलेंडर ने आग पकड़ ली। घटना की सूचना मिलने पर तुरंत फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। बाद में मंडी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।