- Hindi News
- मदर मेरी स्कूल में वाद विवाद प्रतियोगिता हुई
मदर मेरी स्कूल में वाद विवाद प्रतियोगिता हुई
हिंदीदिवस समारोह उपलक्ष्य में मदर मेरी उमावि हिंदी प्रचार सेवा समिति द्वारा सोमवार को अंतरविद्यालयीन वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन मदर मेरी उमावि के सभागृह में किया गया। प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लेकर क्या हम भारतीय अपनी सांस्कृतिक गरिमा को सुरक्षित रखे हुए है विषय पर अपने विचारों को कागज पर उकेरा। अध्यक्षता मारिया शेखावत ने की। मुख्य अतिथि राजेश धाकड़, विशेष अतिथि गोवर्धन बैरागी, नटवरसिंह यादव रहे। नीरज सोनी ने बताया प्रतियोगिता के निर्णायक शासकीय कॉलेज के कमल किशोर कुंभकार, जवाहर नवोदय विद्यालय के गजानंद रणदिवे रहे।
यहरहे विजेता- प्रतियोगितामें पक्ष में प्रथम शानू पांडे (आदित्य बिरला सीनियर सेकंडरी स्कूल), द्वितीय तरुण पुरोहित (मदर मेरी उमावि), मेघा पोरवाल (आदित्य उमावि) तृतीय भूमिका शर्मा (आदित्य बिरला पब्लिक स्कूल), विपक्ष में प्रथम रश्मि राठौर (मदर मेरी उमावि), द्वितीय उज्जवल मिश्रा (आदित्य बिरला सीनियर सेकंडरी स्कूल), तृतीय वैभव राठी (आदित्य बिरला पब्लिक स्कूल) रहे। वहीं विद्यालयीन परिणाम में मदर मेरी विद्यालय 134 अंक लेकर प्रथम, आदित्य बिरला सीनियर सेकंडरी स्कूल 126.5 अंक लेकर द्वितीय 118 अंक लेकर आदित्य उमावि तृतीय रहा। ध्वजवंदना की प्रस्तुति डॉ. लक्ष्मीनारायण सत्यार्थी ने दी। सरस्वती वंदना छात्रा चेतन शर्मा स्टीफन मसीह ने की। आभार उप प्राचार्या वंदना व्यास ने माना।