- Hindi News
- जिला स्तरीय युवा उत्सव में विद्यार्थियों ने दिखाई वादन आैर गायन में प्रतिभा
जिला स्तरीय युवा उत्सव में विद्यार्थियों ने दिखाई वादन आैर गायन में प्रतिभा
उज्जैन|युवा उत्सवके अंतर्गत सोमवार दोपहर 12 बजे से शासकीय माधव विज्ञान महाविद्यालय में शास्त्रीय एकल वादन (परकशन), शास्त्रीय एकल वादन (नान परकशन) आैर समूह गायन (भारतीय) की प्रतियोगिताएं हुई। जिसमें 4 दलों सहित कुल 29 विद्यार्थियों ने प्रतिभागिता की। कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा विभाग उज्जैन संभाग डॉ. उषा श्रीवास्तव ने की। मीडिया प्रभारी बीएल आच्छा ने बताया एकल शास्त्रीय वादन (नान परकशन) में फ्यूचर विजन कॉलेज के देवांशु यादव आैर एकल शास्त्रीय वादन (परकशन) में माधव कॉलेज के अरुण कुशवाह प्रथम रहे। समूह गायन (भारतीय) में शासकीय माधव विज्ञान महाविद्यालय के आस्तिक उपाध्याय समूह प्रथम स्थान पर रहा। दलों का स्वागत समन्वयक डॉ. मणिकांत ने किया। संचालन डॉ. शोभा शौचे ने किया। इसके अलावा सोमवार को लोकमान्य तिलक कॉलेज में प्रश्नमंच आैर शेषशायी कॉलेज नागदा में चित्रकला (स्पॉट पेंटिंग) व्यंग्य चित्र (कार्टूनिंग) की प्रतियोगिताएं हुईं।
युवाउत्सव में आज- जिलास्तरीय युवा उत्सव में मंगलवार को शासकीय माधव कॉलेज में पोस्टर निर्माण, लोकमान्य तिलक कॉलेज में एकल नृत्य (शास्त्रीय) एवं समूह नृत्य (लोकनृत्य), भारतीय कॉलेज में मूकाभिनय (माइम) एवं मिमिक्री (स्वांग) की प्रतियोगिताएं होंगी। तीन दिनी जिला स्तरीय युवा उत्सव के दूसरे दिन सोमवार को शासकीय माधव विज्ञान महाविद्यालय में विद्यार्थियों ने वादन आैर गायन में अपनी प्रतिभा दिखाई।