पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सात दिन में एक दिन चालू रहेंगी बैंकें

सात दिन में एक दिन चालू रहेंगी बैंकें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवरात्र,दशहरा और ईद के त्योहार के मद्देनजर आगामी 7 दिनों में से मात्र 1 दिन ही शहर की बैंकों में कार्य होगा। ऐसे में व्यापारी आम उपभोक्ता 1 अक्टूबर को बैंक के चालू रहने पर अपना जरूरी कार्य पूर्ण कर ले अन्यथा बैंक संबंधित कार्य के लिए परेशान होना पड़ सकता है। अवकाश का दौर 6 अक्टूबर को ईद के बाद खत्म होगा और 7 अक्टूबर से पुन: बैंकों में कार्य सुचारू रुप से चलेगा।

30 सितंबर से 6 अक्टूबर के मध्य मात्र 1 दिन 1 अक्टूबर को ही बैंक में कार्य होगा। इसके अलावा 6 दिनों तक अवकाश होने से शहर की सभी बैंक बंद रहेगी। बैंक संबंधित लेन-देन के लिए लोगों को इस दौरान परेशान होना पड़ सकता है। इसलिए 1 अक्टूबर को उपभोक्ता अपना बैंक संबंधित कार्य पूर्ण कर ले। 4 अक्टूबर को शनिवार होने से बैंक मात्र 3 घंटे ही चालू रहेगी। अवकाश होने से खासतौर से व्यापारी वर्ग प्रभावित होगा। कारण व्यापारियों का माल बाहर से आता है और प्रतिदिन लेनदेन बैंक के माध्यम से किया जाता है। ऐसे में व्यापारियों द्वारा राशि बैंक में जमा नहीं करा पाने से उनका माल बाहर से नहीं पाएगा।

इनत्योहारों से है अवकाश

30सितंबर को बैंकों में अर्द्धवार्षिक लेखाबंदी का कार्य होगा। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती, 3 अक्टूबर को दशहरा पर्व, 4 अक्टूबर को 3 घंटे बैंक चालू रहेगी, 5 अक्टूबर को रविवार, 6 अक्टूबर को बकरीद है।

एटीएमके भरोसे रहेंगे उपभोक्ता

अवकाशके मद्देनजर बैंकों द्वारा संबंधित एटीएम में राशि डाली जा रही है, ताकि उपभोक्ताओं को परेशानी हो। लेकिन शहर में कई बार एटीएम की लिंक फेल हो जाती है या फिर अन्य कारणों से बंद हो जाते है तो राशि खत्म हो जाती है। ऐसे में उपभोक्ता एटीएम के भरोसे भी नहीं रह सकते है।

^मंगलवार को अर्द्धवार्षिक लेखाबंदी का कार्य होगा, इसलिए उपभोक्ताओं को सेवा नहीं दी जा सकेगी। 1 अक्टूबर के बाद बैंक 7 अक्टूबर से सुचारू रुप से उपभोक्ताओं को सेवाएं देगी। आर.पी.सिंहा, प्रबंधक,स्टेट बैंक ऑफ इंडिया सिटी शाखा