पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जनसेवा के कर्मचारी की मौत इलाज में लापरवाही का आरोप

जनसेवा के कर्मचारी की मौत इलाज में लापरवाही का आरोप

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्रीय अधिवेशन 15 को मुंबई में

ग्रेसिमउद्योग द्वारा संचालित इंदू भाई मेमोरियल हॉस्पिटल (जनसेवा) के मेडिकल विभाग में कार्यरत कर्मचारी सुनील कोठारी की हार्ट अटैक से गुरुवार तड़के मौत हो गई है।

परिजनाें का आरोप है कि सुबह 4 बजे अचानक तबीयत बिगड़ने पर कोठारी को जनसेवा लेकर पहुंचे थे। हॉस्पिटल के स्टाफ ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मदन सोड़ानी को इमरजेंसी होने पर तत्काल सूचना भी दी गई। बावजूद डॉ. सोडानी सूचना देने के एक घंटे की देरी से अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने हंगामा मचाते हुए यह तक कहा कि अगर समय पर उचित उपचार मिलता तो कोठारी की मौत नहीं होती। मृतक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला प्रचार प्रमुख भी थे। सुबह 11 बजे कोटा फाटक जवाहर मार्ग स्थित निवास स्थान से निकली अंतिम यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए।

यूनिट हेड बनर्जी ने जांच का भरोसा दिलाया

अंतिमसंस्कार में शामिल ग्रेसिम उद्योग के यूनिट हेड सिद्धार्थ बनर्जी भी चंबल तट स्थित मुक्तिधाम पहुंचे। यहां मौजूद लोगों द्वारा जनसेवा अस्पताल प्रबंधन द्वारा इलाज में लापरवाही बरतने की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उन्हाेंने कि वे मामले की निष्पक्ष जांच कराएंगे। कहीं भी लापरवाही की बात सामने आई तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

सुनील कोठारी